HomeNATIONALइस भारतीय मुस्लिम महिला को दुबई में दी जाएगी फांसी? लगाई प्रधानमंत्री...

इस भारतीय मुस्लिम महिला को दुबई में दी जाएगी फांसी? लगाई प्रधानमंत्री मोदी और योगी से जान बचाने की फरियाद

Banda News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली 28 वर्षीय युवती शहजादी को दुबई में 21 सितंबर को फांसी की सजा दी जाएगी. इस खबर के बाद शहजादी के माता-पिता बेहद परेशान हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है ताकि उनकी बेटी की जान बचाई जा सके.

पिता ने बताई पूरी कहानी
शहजादी के पिता सब्बीर खां का कहना है कि, उनकी बेटी को कुछ जालसाजों ने जबरन फंसा दिया है. शहजादी 8 वर्ष की उम्र में जलने के बाद चेहरे का इलाज कराने के लिए दुबई गई थी, जहां उसे एक बच्चे के कत्ल के झूठे आरोप में फंसा दिया गया. शहजादी के पिता ने कोर्ट में आगरा के युवक उजैर और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने मांग की है कि बांदा पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ करे ताकि सच्चाई सामने आ सके.

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले सब्बीर खां ने बताया कि, ‘उनकी बेटी शहजादी आगरा के उजैल नाम के लड़के से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर बैठी. उजैल ने झांसे में लेकर शहजादी को दुबई भेजने की बात कही थी, जहां उसके चेहरा जलने का इलाज भी हो जाएगा. पिता का आरोप है कि उस उजैल ने उनकी बेटी को डेढ़ लाख में वहां बेच दिया. दुबई में लड़की जहां रहती थी, वहीं नाजिया नाम की एक महिला अपनी फैमली के साथ रहती थी. नाजिया का चार साल करा बेटा उनकी बेटी का साथ काफी खेलता था.’

मिली फांसी की सजा
उन्होंने आगे बताया कि, ‘नाजिया अपने बेटे को टीके का इंजेक्शन लगवाना था और वो अपने साथ शहजादी को भी ले गई. वहीं अस्पताल से आने के बाद नाजिया ड्यूटी पर चली गई तो शहजादी के साथ उसका बेटा था. इसी दौरान लड़के की तबियत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. परिवार वालों ने अब शहजादी पर ही मौत का इल्जाम लगा दिया है. और वहां की कानून ने उसे फांसी की सजा सुनाई है. बच्चे की मौत में मेरी बेटी को फंसाया गया है.’

शहजादी के माता-पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी बेटी की जान बचाने की गुजारिश की है. पिता का कहना है कि दुबई की अदालत ने बिना किसी ठोस सबूत के शहजादी को फांसी की सजा सुना दी है. माता-पिता ने PM मोदी CM योगी से भारत की बेटी को बचाने की गुजारिश की है. इसके साथ साथ पीड़ित पिता ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक जो आगरा के रहने वाला है, उसके रिश्तेदार सहित 4 लोगो के खिलाफ थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कराया है.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read