spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH21 साल तक के लिए क्लाउड कंपनियों टैक्स फ्री, जानें इंटरनेट यूजर्स...

21 साल तक के लिए क्लाउड कंपनियों टैक्स फ्री, जानें इंटरनेट यूजर्स पर कितना असर पड़ेगा

fok-media-samman-samaroh


Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। उन्होंने टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेक्टर को देश के विकास की बड़ी ताकत बताया है। बजट में क्लाउड कंपनियों के लिए बड़ा ऐलान हुआ है। सरकार का कहना है कि विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स में छूट दी जाएगी।


यह छूट उन कंपनियों को मिलेगी जो भारत में बने डेटा सेंटर का इस्तेमाल करेगी। ये कंपनियां भारत से दुनिया भर के ग्राहको को क्लाउड सुविधा प्रदान करेगी। अगर कोई विदेशी कंपनी भारतीय ग्राहक को रीसेलर के जरिए सर्विस देती है, तब उसे टैक्स छूट का फायदा मिलेगा।


डेटा और एआई हब बनाने की तैयारी


सरकार का कहना है कि इसस फैसले से भारत में निवेश ज्यादा बढ़ेगा। बड़े डेटा सेंटर खोले जाएंगे। एआई से जुड़ी सेवाओं का विस्तार होगा। इससे युवाओं के लिए नई नौकरियों के अवसर मिलेंगे। डेटा की जरूरत लगातार बढ़ रही है। क्योंकि एआई के दौर में डेटा सेंटर बहुत जरूर हो गए हैं। सरकार के इस फैसले का असर धीरे-धीरे दिखेगा। अगर कंपनियां भारत के डेटा सेंटर का इस्तेमाल करती हैं, तो ऐप्स और वेबसाइट थोड़ी तेज हो सकती है। यह फर्क खासकर वीडियो, गेमिंग और क्लाउड बेस्ड ऐप्स में दिख सकता है।


कंपनियों को क्या फायदा होगा


कंपनियों का ऑपरेशन खर्च हो सकता है लेकिन, यह जरूरी नहीं कि इसका फायदा तुरंत यूजर तक पहुंचे। कीमतों में बदलाव आने में समय लगेगा। कुछ सर्विस सस्ती हो सकती है। डेटा भारत में स्टोर होने से नियमों का पालन आसान होगा। इससे यूजर पर सरकारी निगरानी बढ़ेगी लेकिन, इससे डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, ऐसा कहना सही नहीं होगा। इसके अलावा भारत में कंप्यूट और डेटा बढ़ने से एआई टूल्स बनाना आसान होगा। इसका फायदा कंपनियों को पहले मिलेगा और यूजर को इसका असर बाद में दिखेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular