HomeUTTAR PRADESHसिरसा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का एक्शन, दो अफसरों को किया...

सिरसा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का एक्शन, दो अफसरों को किया सस्पेंड, दोषियों पर केस दर्ज करने के आदेश


HARYANA NEWS: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 15 शिकायतें एजेंडे में रखी गई थीं, जिनमें से 11शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 4शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।


कालुआना गांव, सिरसा में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई से संबंधित शिकायत पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि 31पेड़ अतिरिक्त रूप से काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान फरियादी द्वारा लगाए गए 51पेड़ों की कटाई के आरोपों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा वन विभाग के डीएफओ को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, अवैध कटाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं।सिरसा में बिजली के तारों और मीटरों से संबंधित समस्याओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


कांग्रेस को मनरेगा की योजना से नहीं, बल्कि विकासशब्द से आपत्ति हैअनिल विज


मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस को मनरेगा की योजना से नहीं, बल्कि ‘विकास’ शब्द से आपत्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60वर्षों से अधिक शासन किया, लेकिन वास्तविक विकास नहीं कर पाई। उनका आरोप था कि कांग्रेस चाहती है कि लोग गरीब और बेरोजगार बने रहें।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि देश की जीडीपी निरंतर बढ़ रही हैऔर आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read