HomeUTTAR PRADESHहरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के लगी गोली,...

हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के लगी गोली, अस्पताल में भर्ती


Haryana Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पुलिस रिमांड के दौरान एक आरोपी ने हथियार बरामदगी के समय पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया। इस घटना में एक अन्य आरोपी भागने की कोशिश में गिरकर चोटिल हुआ। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, तीन आरोपियों विनय, बॉबी और पवन को घामरोज टोल प्लाजा पर फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन पर आरोप है कि उन्होंने 28जनवरी की रात कादरपुर गांव में रोहित नामक व्यक्ति के घर पर भी गोलियां चलाईं, जो पुरानी रंजिश से जुड़ा लगता है। इस दौरान उन्होंने चार अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। सेक्टर-65थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और सेक्टर-40क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें 30जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अपराध में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई।


हथियार बरामदगी के दौरान भागने के कोशिश


अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को हथियार बरामद करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। लेकिन देर रात पुलिस टीम आरोपी विनय को पुराना बहरामपुर गांव के पहाड़ी इलाके में ले गई, जहां उसने हथियार छिपाया था। जैसे ही हथियार मिले, वैसे ही विनय ने लोडेड पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने पहले चेतावनी फायर किया, फिर जवाबी कार्रवाई में एक गोली विनय के दाहिने पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।


इसी दौरान आरोपी बॉबी को हथियार बरामदगी के लिए भौंडसी इलाके में ले जाया गया। वहां उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन भागते हुए गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट लगी। जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीसरा आरोपी पवन से पूछताछ जारी है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read