HomeUTTARAKHANDमुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट श्री राजेश कपिल आज 60 वर्ष की अधिवर्षता...

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट श्री राजेश कपिल आज 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट श्री राजेश कपिल आज 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी सविन बंसल ने उन्हें शाॅल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी ।

जिलाधिकारी ने श्री कपिल के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में अनुशासन, कार्यकुशलता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जब वह स्वयं अपनी प्रथम नियुक्ति में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की में कार्यरत हुए तब राजेश कपिल वहां पर कार्यरत थे।
कहा कि श्री राजेश कपिल का अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव प्रशासन के लिए उपयोगी रहा है। उन्होंने श्री कपिल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेश कपिल ने भी अपने सेवाकाल के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि शासकीय सेवा उनके जीवन का महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय रही है।

श्री राजेश कपिल ने अपने 36 वर्षों के दीर्घ, समर्पित एवं निष्कलंक शासकीय सेवाकाल में राज्य के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया। कलेक्ट्रेट प्रशासन के सुचारु संचालन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने श्री कपिल को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read