HomeUTTAR PRADESHतेजप्रताप के सरकारी आवास से एसी, पंखा गायब? सीएम नीतीश के मंत्री...

तेजप्रताप के सरकारी आवास से एसी, पंखा गायब? सीएम नीतीश के मंत्री के दावे से भूचाल


Allegations On Tejpratap Yadav: बिहार की राजनीति में एक सरकारी आवास को लेकर नया विवाद हो गया है। नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा खाली किए गए सरकारी बंगले की हालत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि स्थिति बेहद खराब है और कई वस्तुएं गायब हैं।


मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि जब उन्हें आवंटित घर का निरीक्षण किया, तो हालात देखकर चौंक गए। उनके अनुसार बंगले से कुर्सी, पंखा, ऐसी और बल्ब तक गायब हैं। बंगाल की छत भी क्षतिग्रस्त है। उन्होंने कहा कि बंगला फिलहाल रहने योग्य नहीं है। लखेंद्र पासवान ने कहा कि जब तक मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वह इस बंगले में रहना संभव नहीं समझते। उन्होंने कहा कि बल्ब भी नहीं बचा है। पूरा ढांचा जर्जर हो चुका है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


तेजप्रताप यादव ने क्या कहा?


हालांकि, लखेंद्र पासवान के आरोप पर तेजप्रताप की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। ना ही उनके समर्थक या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। अब यह देखना है कि भवन निर्माण विभाग जांच में निष्कर्ष निकालता है। साथ ही क्या प्रशासनिक कार्रवाई होती है, ये भी देखना होगा। फिलहाल यह विवाद राजधानी की सियासत में हलचल पैदा कर रहा है।  


घर खाली करने का मिला था नोटिस


दरअसल, बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना स्थित उनके सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस 25 नवंबर 2025 को भेजा गया था। यह कदम महुआ विधानसभा सीट से 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी हार के बाद भवन निर्माण विभाग की से उठाया गया। उनके अलावा राबड़ी देवी को उनके आवास यानी 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया। नियमों के अनुसार, पूर्व विधायकों को नोटिस मिलने के बाद अधिकतम एक महीने के भीतर आवास खाली करना आवश्यक होता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read