HomeUTTAR PRADESHकॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ रॉय ने किया सुसाइड, इनकम टैक्स की...

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ रॉय ने किया सुसाइड, इनकम टैक्स की टीम के सामने खुद को मारी गोली


Confident Owner Commite Sucide: कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक सीजे रॉय ने सुसाइड कर लिया है। सीजे रॉय ने अपने दफ्तर में खुदी को गोली मारकर हत्या कर ली। केरल के मूल निवासी सीजे रॉय, कॉन्फिडेंट ग्रुप की एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपमेंट के फाउंडर थे।


बताया जा रहा है कि रॉय ने बेंगलुरु के अनेपाल्या स्थित अपने ऑफिस में सुसाइड किया। वहीं, घटना के बाद अशोकनगर पुलिस मौके पहुंच कर मालमे की जांच कर रही है। बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने आज ही उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। 


खुद को पीस्तौल से मारी गोली


बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स जांच से वह काफी तनाव में चल रहे थे। आज भी इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कई जगहों पर रेड की थी। इसी दौरान उन्होंने इनकम टैक्स की टीम के सामने खुद को गोली मार ली। सीजे रॉय के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।   


कॉन्फिडेंट ग्रुप के बारे में जानें


बता दें कि 2005 में स्थापित कॉन्फिडेंट ने 65 से अधिक लग्जरी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। कॉन्फिडेंट ग्रुप का आवासीय अपार्टमेंट, विला, वाणिज्यिक परिसर, शिक्षा, आतिथ्य और मनोरंजन का व्यापार है। वहीं, सीजे रॉय ने स्विट्जरलैंड के एसबीएस बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना की, जिसने केरल और बैंगलोर में कई प्रमुख लक्जरी परियोजनाएं पूरी की हैं और दुबई के बाजार में भी बिजनेस को फैलाया।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read