HomeUTTAR PRADESHमहेंद्रगढ़ के नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक...

महेंद्रगढ़ के नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत


Mahendragarh Road Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 152डी पर गांव बुचावास के समीप बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार 3लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।


पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक की पहचान राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी के रूप में हुई। वे भरतपुर के रहने वाले थे और कार से अपने दो साथियों के साथ नेशनल हाईवे नंबर 152डी से होते हुए जा रहे थे। इस दौरान बूचावास के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया है। पहचान होने पर परिवार को भी जानकारी दी गई है। परिजन महेंद्रगढ़ पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि तीनों लोग संत रामपाल के आश्रम गए थे, जहां से देर रात राजस्थान लौट रहे थे।


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी निवासी भरतपुर, रमेशचंद मीणा निवासी विराटनगर और भागचंद मीणा के रूप में हुई है। ये तीनों लोग कार से नेशनल हाईवे नंबर 152डी से होते हुए जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार गांव बुचावास के समीप पहुंची, किसी अज्ञात वाहन से इनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। टक्कर लगने से खेम सिंह की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक वहां से फरार हो चुका था। लोगों ने कार में सवार खेम सिंह, रमेशचंद और भागचंद को बाहर निकाला। मगर, खेम सिंह और रमेश चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।


तीसरे घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा


लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायल भागचंद को एंबुलेंस की मदद से कनीना के उपनागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुएउसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिवार को सूचना दी।


संत रामपाल के आश्रम गए थे, लौटते वक्त हादसा


महेंद्रगढ़ पुलिस के मुताबिक, कनीना अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि तीनों लोग बुधवार को संत रामपाल के आश्रम गए थे। देर रात तीनों कार से राजस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 152डी पर गांव बुचावास के समीप उनकी कार के साथ हादसा हो गया।


पुलिस कर रही टक्कर मारने वाली वाहन चालक की तलाश


महेंद्रगढ़ पुलिस के मुताबिक, खेम सिंह की कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, आज तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read