HomeUTTAR PRADESHअगले 5 दिनों में बदलेगा हरियाणा का मौसम, जानें कब-कब होगी बारिश

अगले 5 दिनों में बदलेगा हरियाणा का मौसम, जानें कब-कब होगी बारिश


Haryana Weather Forecast:हरियाणा में सर्दी का सितम अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों में ठंडी हवा और कोहरे के असार रहेंगे। लेकिन 01 फरवरी को एक नई पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। IMD का कहना है कि यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ा है, जो हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी भी ला सकता है।


हरियाणा में अगले 5 दिनों का मौसम


कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 30-31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलेगी। इस दौरान सुबह और रात के समय धुंध रहने की संभावना  है। 31 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।


इसी के प्रभाव से 2-3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। IMD ने 29 से 31 जनवरी तक हरियाणा में ठंडी लहर की चेतावनी जारी की है।  घना कोहरा सुबह और रात के समय दृश्यता कम कर सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होगा।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read