HomeUTTAR PRADESHमहाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, जलकर...

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, जलकर खाक हुआ विमान


Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Plane Accident: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान मुंबई से बारामती आ रहा था और लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया, जिससे विमान में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच हुआ। विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था, लेकिन रनवे से कुछ दूरी पर ही जमीन से टकरा गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विमान के टकराने के बाद धुआं और आग की लपटें उठीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विमान में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी और चालक दल के सदस्य सवार थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read