HomeUTTAR PRADESH8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने दी खुशखबरी, बढ़ेगी इन कर्मचारियों...

8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने दी खुशखबरी, बढ़ेगी इन कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन


 


Salary and Pension hike: केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले कुछ कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी व पेंशन बढ़ने वाली है।  दरअसल, सरकार ने पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों नाबार्ड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी व पेंशन में बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस फैसले का मकसद कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और वित्तीय क्षेत्र में पेंशनभोगियों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।  सरकार ने यह भी बताया कि कुल मिलाकर इस फैसले से लगभग 46322 कर्मचारियों, 23570 पेंशनभोगियों और 23260 पारिवारिक पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।  सरकार ने कहा कि कुल मिलाकर इस फैसले से लगभग 46322 कर्मचारियों, 23570 पेंशनर्स और 23260 फैमिली पेंशनर्स को फायदा होने की उम्मीद है। 


 


वेतन संशोधन को मंजूरी दी    


 


केंद्र सरकार ने सेवारत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और फाइनेंशियल सेक्टर में पेंशनभोगियों की सोशल सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों  के लिए वेतन संशोधन को मंजूरी दे दी है।  PSGIC के कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन 01.08.2022 से लागू होगा. इससे उनके वेतन बिल में कुल बढ़ोतरी 12.41 परसेंट की होगी, जिसमें मौजूदा बेसिक पे और महंगाई भत्ते में 14 परसेंट की बढ़ोतरी शामिल है। इस संशोधन से कुल 43247 PSGIC कर्मचारियों को फायदा होगा। इस संशोधन में 01.04.2010 के बाद नौकरी जॉइन करने वाले कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए NPS योगदान को 10 परसेंट से बढ़ाकर 14 परसेंट करने का भी प्रावधान है। 


 


नाबार्ड कर्मचारियों को भी फायदा


 


सरकार ने नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट  के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन और पेंशन रिवीजन को भी मंजूरी दे दी है।उनके वेतन में यह संशोधन 1 नवंबर, 2022 से लागू होगा और इसके तहत नाबार्ड के सभी ग्रुप ‘A’, ‘B’ और ‘C’ के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में लगभग 20 परसेंट की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे लगभग 3800 रिटायर्ड और पूर्व कर्मचारियों को फायदा होगा. वेतन रिवीजन से सालाना वेतन बिल में लगभग 170 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा और बकाए का कुल भुगतान लगभग 510 करोड़ होगा। पेंशन रिवीजन के लिए 50.82 करोड़ का एकमुश्त बकाया भुगतान होगा और नाबार्ड के 269 पेंशनभोगियों और 457 फैमिली पेंशनभोगियों को हर महीने पेंशन भुगतान में 3.55 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। 


 


RBI पेंशनर्स को भी बेनिफिट


 


सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर कर्मचारियों के लिए पेंशन और फैमिली पेंशन में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत, 1 नवंबर 2022 से बेसिक पेंशन प्लस महंगाई राहत पर पेंशन और फैमिली पेंशन में 10 परसेंट की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे सभी रिटायर लोगों के लिए बेसिक पेंशन में 1.43 गुना की बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी मंथली पेंशन में काफी सुधार होगा। इस बदलाव से कुल 30769 लोगों को फायदा होगा, जिसमें 22,580 पेंशनर्स और 8189 फैमिली पेंशनर्स शामिल हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read