HomeUTTAR PRADESHमोदी सरकार का रोजगार मिशन, प्रधानमंत्री ने 61,000+ युवाओं को मिले नियुक्ति...

मोदी सरकार का रोजगार मिशन, प्रधानमंत्री ने 61,000+ युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र; कहा- यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है


DELHI NEWS: प्रधानमंत्री ने द्वारा 18वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2026 का आरंभ आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है। इसके साथ ही जब बसंत कल ही गई है तो आपके जीवन में भी ये नई बसंत का आरंभ हो रहा है। आपको ये समय संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है।


पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61,000 से अधिक नौजवान जीवन की नई शुरूआत कर रहे हैं। आज आप सभी को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का invitation लेटर है। यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में रोज़गार मेला एक institution बन गया है। इसके जरिए लाखों युवाओं को सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। आज भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि भारत की युवाशक्ति के लिए देश-दुनिया में नए-नए अवसर बनें।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत सरकार, अनेक देशों से व्यापार और mobility agreement कर रही है। ये trade agreement भारत के युवाओं के लिए अनेकों नए अवसर लेकर आ रहे हैं। डिजिटल मीडिया… ऐसे अनेक क्षेत्रों में भारत एक ग्लोबल हब बनता जा रहा है। भारत की क्रिएटर इकोनॉमी बहुत तेज गति से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज देश reform express पर चल पड़ा है। इसका उद्देश्य, देश में जीवन और कारोबार, दोनों को आसान बनाने का है। आज के इस आयोजन में 8 हजार से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं। बीते 11 वर्षों में देश के वर्कफोर्स में, वीमेन पार्टिसीपेशन में करीब करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।


पीएम मोदी ने दिया एक मंत्र


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के इस दौर में देश की जरूरतें और प्राथमिकताएं भी तेजी से बदल रही हैं। इस तेज बदलाव के साथ आपको खुद को अपग्रेड करते रहना है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इतने कम समय में करीब डेढ़ करोड़ सरकारी कर्मचारी iGOT के इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर खुद को नए सिरे से ट्रेंड कर रहे हैं, इम्पॉवर कर रहे हैं। हम सभी के लिए एक मंत्र है- नागरिक देवो भव:।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read