HomeUTTAR PRADESHUttarPradesh News:ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार, शाम 6 बजे के...

UttarPradesh News:ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार, शाम 6 बजे के बाद उत्तर प्रदेश में छा जाएगा अंधेरा!


Mockdrill In Uttar Pradesh: याद करिए पिछले साल की भारत-पाकिस्तान संघर्ष की वो घटना, जब पूरे देश में मोदी सरकार ने मॉक ड्रिल के आदेश दिए थे। अब एक बार फिर से वो नजारा देखने को मिलने जा रहा है लेकिन, इस बार पूरे भारत में नहीं सिर्फ उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश में आपात स्थिति से निपटने के लिए 23 जनवरी को सभी जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। वहीं शाम 6 बजे के बाद उत्तर प्रदेश में एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा।


इस दौरान आपात स्थिति से पार पाने के लिए अभ्यास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल अभ्यास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे। 


शाम 6 बजे छा जाएगा अंधेरा  


उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ 6 बजे 10 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। तेज आवाज में सायरन बजेगा और मॉक ड्रिल में शामिल अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट होकर आपत स्थिति से निपटने की तैयारी को अंजाम देंगे। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा विभाग की अगुवाई में किया जाएगा। जिसमें सिविल डिफेंस, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की तैयारी को परखा जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के सचिव संजय प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तान को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। 


7 मई को भी हुई थी मॉक ड्रिल


इससे पहले 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को देखते हुए 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल की गई थी। उस दौरान केंद्र सरकार ने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराई थी। 7 मई को देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को चिन्हित किया गया था। जहां युद्ध जैसै हालात से आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया था। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read