HomeUTTAR PRADESHभ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती, 30 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार की गई...

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती, 30 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार की गई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक


HARYANA NEWS: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर में तैनात सहायक दिव्या जोशी को ₹30,000की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय परिसर से की गई।


ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता के अस्पताल के लिए सी.टी.ई. (Consent to Establish) प्रमाण पत्र जारी करने के बदले ₹60,000की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा ₹35,000में तय हुआ, जिसमें से ₹5,000की राशि एडवांस के तौर पर दिनांक 8जनवरी 2026को पहले ही ली जा चुकी थी।


शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आज शेष ₹30,000की राशि लेते समय आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 01, दिनांक 20.01.2026के तहत धारा 7भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read