spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजल्द लांच होगी टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स जानकर हो जाएंगे...

जल्द लांच होगी टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

fok-media-samman-samaroh


 


Electric Vehicle :  टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।  इस नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम  टोयोटा अर्बन क्रूजर EV होगा, जिसे कंपनी 2026 की पहली छमाही में भारत में उतार सकती है।   यह SUV तेजी से बढ़ते भारतीय EV बाजार में टोयोटा की मजबूत एंट्री मानी जा रही है।  खास बात ये है कि  अर्बन क्रूजर  BEV असल में मारुति सुजुकी ई-विटारा  का ही बैज-इंजीनियर्ड वर्जन होगी और दोनों गाड़ियां सुजुकी के गुजरात प्लांट में तैयार की जाएंगी।  यह SUV नए Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। 


 


एक्सटीरियर डिजाइन में मिलेगा फ्यूचरिस्टिक लुक।  


 


 


टोयोटा अर्बन क्रूजर  BEV का डिजाइन काफी हद तक मारुति  ई-विटारा से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें टोयोटा की अलग पहचान साफ नजर आएगी।  SUV के फ्रंट में पतले LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे, जो क्रोम स्ट्रिप से जुड़े होंगे. इसमें क्लोज्ड ग्रिल, वर्टिकल एयर वेंट्स और Toyota का सिग्नेचर हैमरहेड डिजाइन देखने को मिलेगा. साइड प्रोफाइल में बॉडी क्लैडिंग और नए डिजाइन के एयरो अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देंगे. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप्स इसे प्रीमियम अपील देंगे. साइज के मामले में यह SUV लंबी और चौड़ी होगी, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस मिलेगा.


 


इंटीरियर होगा प्रीमियम और आरामदायक


 


अर्बन क्रूजर BEV का केबिन मॉडर्न डिजाइन और आराम पर फोकस करेगा. इसमें डुअल-टोन इंटीरियर, लो-सेट डैशबोर्ड और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करेगा. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग भी दी जाएगी. कम्फर्ट के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और स्लाइडिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.


 


बैटरी, रेंज और सेफ्टी फीचर्स


 


टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. बड़ी बैटरी के साथ यह SUV एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया जा सकता है. सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है.


 


कीमत और लॉन्च से जुड़ी जानकारी


 


टोयोटा अर्बन क्रूजर  BEV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये हो सकती है. इस कीमत पर यह SUV Hyundai Creta EV और 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular