HomeUTTAR PRADESHमहिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से...

महिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से करें संचालित: सीएम योगी

अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से संचालित करें। सीएम योगी ने कहा कि अपराधी से अपराधी की भांति व्यवहार करते हुए जनसामान्य को सुरक्षा प्रदान की जाए। किसी भी स्तर पर गुंडागर्दी बर्दाश्त न की जाएगी, यदि कोई भी कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर ढूंढा जाए समस्याओं का समाधान

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यदि आपसी समन्वय व सामंजस्य बेहतर होता है तो बहुत सारे कार्य एवं समस्याओं का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही संभव हो जाता है। इसके दृष्टिगत माह में एक बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान ढूंढा जाए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुत सारी समस्याएं संवादहीनता से पनपती हैं, जिसे आपसी सामंजस्य एवं संवाद से ही दूर किया जा सकता है।

कानून व्यवस्था व जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जिलेे का विकास, कानून व्यवस्था एवं जन शिकायत निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिले की लंबित परियोजनाओं को शासन स्तर से आहूत होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रखी जाएं, ताकि उनका त्वरित समाधान संभव हो सके। सीएम योगी ने विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि शहर में उपयुक्त स्थान पर कन्वेंशन सेंटर विकसित कर जनसामान्य को उसका लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मॉडल के तौर पर होने चाहिए।

किसानों को उपलब्ध कराया जाय खाद-बीज व पानी

सीएम योगी (CM Yogi) ने किसानों को विद्युत, खाद, बीज एवं पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। एक जनपद-एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी को नई तकनीक और नई डिजाइन देने के साथ ही मार्केट विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना एवं तहसील स्तर पर होने वाले दिवसों को प्रभावी बनाते हुए भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। सीएम योगी ने भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की भी बात कही।

इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम, हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि, विधायक जयवीर सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

aligarh news,cm yogi

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read