गुजरात की रचना कमानी को 2026 के लिए महिला रेफरी की फीफा सूची में जोड़ा गया है, जबकि अश्विन कुमार (पुडुचेरी) और आदित्य पुरकायस्थ (दिल्ली) को पुरुषों में शामिल किया गया है।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा कि कुमार और पुरकायस्थ ने मलेशिया के कुआलालंपुर में अपना एएफसी रेफरी अकादमी पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, जबकि रचना वर्तमान में उसी पाठ्यक्रम से गुजर रही है।
दो भारतीयों – मुरलीधरन पांडुरंगन (पुडुचेरी) और पीटर क्रिस्टोफर (महाराष्ट्र) – को फीफा सहायक रेफरी के रूप में शामिल किया गया है।
भारत के कम से कम 19 मैच अधिकारी 2026 के लिए फीफा के मैच अधिकारियों की सूची का हिस्सा हैं।









