HomeUTTAR PRADESHलंबित DL–RC पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- विभाग के...

लंबित DL–RC पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- विभाग के सामने थी बड़ी चुनौती


Bihar News: बिहार के पटना में परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में कहा कि परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) की लंबित मामलों को निपटाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 1,841डीएल जारी किए जा रहे हैं और 3,731वाहनों का निबंधन हो रहा है।


परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लंबित डीएल और आरसी विभाग के लिए बड़ी चुनौती थे, जिसका सीधा असर आम जनता, युवाओं और रोजगार से जुड़े लोगों पर पड़ रहा था। विभाग के निर्देश पर मिशन मोड में काम, निरंतर मॉनिटरिंग और विशेष अभियान चलाए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि विद्यालयी छात्रों को जागरूक करने के लिए 1जनवरी से 31मार्च तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इसके साथ ही 1से 15जनवरी तक मिशन मोड में सभी निजी विद्यालयों के बस ड्राइवरों के डीएल और सड़क सुरक्षा मानकों की सघन जांच की जाएगी। डीएल कार्ड जारी करने वाली एजेंसी के काम की भी समीक्षा होगी।


एक महीने में 3लाख से अधिक आरसी जारी


मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 1करोड़ 52लाख से ज्यादा वाहन निबंधित हैं और 1करोड़ 30लाख से अधिक लाइसेंसधारी हैं। नवंबर में आरसी के 1लाख 38हजार 550मामले लंबित थे। 30दिसंबर तक कुल 3लाख 73हजार 868आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3लाख 43हजार 266आरसी जारी कर दिए गए। अब केवल 30हजार 602मामले लंबित हैं। वहीं, डीएल के लिए नवंबर में 56हजार 54मामले लंबित थे। इस दौरान 58हजार 266नए आवेदन आए। इनमें से 84हजार 841डीएल जारी हो चुके हैं और मात्र 29हजार 478मामले शेष हैं, जिन्हें प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है।


मंत्री ने विभागीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आंकड़ों से कहीं अधिक जनता के विश्वास की है। विभाग की ओर से भविष्य में किसी तरह की पेंडेंसी नहीं होने दी जाएगी और सेवाएं पूरी तरह समयबद्ध रहेंगी। समय पर डीएल मिलने से टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा व मालवाहक वाहन चालकों व रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटना में बीमा और मुआवजे का लाभ आसानी से प्राप्त होगा।


बिहार शरीफ में 1 जनवरी से पिंक बस सेवा शुरू


कार्यक्रम में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से बिहारशरीफ में दो नई पिंक बसें और पटना-राजगीर-ककोलत रूट पर एक-एक डीलक्स बस का परिचालन शुरू होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 6 प्रमंडलों में बस डीपो का निर्माण चल रहा है और 194नई बसें मंगाई जा रही हैं, जिन्हें अंतरराज्यीय मार्गों पर चलाया जाएगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read