HomeUTTAR PRADESHप्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग की क्या है पहचान?...

प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग की क्या है पहचान? जानें रेहान वाड्रा गर्लफ्रेंड की खूबियां


Priyanka Gandhi Daughter-In-Law: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा पिछले सात सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे के काफी करीब हैं और परिवारों की सहमति से ही यह सगाई हुई है। हाल ही में अवीवा बेग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेहान वाड्रा के साथ एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर उन्होंने तीन दिन पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई थी, जिसे अब उन्होंने ‘हाइलाइट्स’ सेक्शन में भी जोड़ दिया है।


 


इस तस्वीर के साथ उन्होंने तीन दिल वाले इमोजी लगाए हैं, जिससे दोनों के रिश्ते की पुष्टि और भी साफ हो गई है। हालांकि सगाई को लेकर अब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान या तस्वीर जारी नहीं की गई है।


 


क्या है अवीवा बेग की पहचान?


 


अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली एक जानी-मानी फोटोग्राफर हैं। वह प्रोफेशनल फोटोग्राफी और मीडिया के क्षेत्र में एक्टिव रहती हैं। अवीवा ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। अवीवा बेग ‘एटेलियर 11’ नाम की एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर हैं। ये कंपनी देशभर में एजेंसियों, ब्रांड्स और अलग-अलग क्लाइंट्स के साथ काम करती है। उनकी फोटोग्राफी में आम जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को बेहद सादगी और गहराई के साथ दिखाया जाता है।


 


अवीवा बेग को है कई सालों का अनुभव


 


यही नहीं, अवीवा ने कई प्रतिष्ठित आर्ट एग्जीबिशन में भी अपने काम को प्रदर्शित किया है। उन्होंने साल 2023 में ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ नाम की प्रदर्शनी में हिस्सा लिया, जो मेथड गैलरी और इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम का हिस्सा थी।


 


इसके अलावा 2019 में ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ प्रदर्शनी और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी में भी उनका काम दिखाया गया था। मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अवीवा का अनुभव भी काफी व्यापक है। वह प्लस राइम में फ्रीलांस प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है। आर्ट चेन इंडिया में मार्केटिंग इंटर्न और आई-पार्लियामेंट के ‘द जर्नल’ की एडिटर-इन-चीफ भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्व मैगजीन इंडिया और क्रिएटिव इमेज मैगजीन में इंटर्नशिप भी की है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read