HomeUTTAR PRADESH‘हरियाणा ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है’ सहकारी सम्मेलन में...

‘हरियाणा ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है’ सहकारी सम्मेलन में बोले गृह मंत्री अमित शाह


Amit Shah in Haryana: हरियाणा के पंचकूला में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान, जवान ने तिरंगे को गौरव से उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका से लाल गेहूं मंगाने पड़ते थे लेकिन ये हरियाणा-पंजाब की भूमि है जिसने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है। सबसे ज्यादा आर्मी के लिए जवान देने का काम हरियाणा की माताएं करती हैं।


अमित शाह ने कहा कि हरियाणा इतिहास, धर्म, आध्यात्म,परंपरा, संस्कृति से जुड़ा है। हरियाणा ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। छोटा प्रदेश होने के बावजूद हरियाणा की देश के विकास में बड़ी भूमिका है।आज देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गांवों में रहता है। कृषि काफी लोगों को रोजगार दे रहा है। पशुपालन और कृषि सबसे ज्यादा देश में रोजगार दे रहा है। कॉपरेटिव लोगों को समृद्ध बना सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल देते हैं। पीएम मोदी ने सहकारिता को लेकर नया मंत्र दिया है। आज दूध और गोबर से 50 लाख की कमाई करने वाली बहनें इस सभा में आज बैठी हैं।


हर सरपंच छोटे कामों को कराने के लिए अपने पर फैसला करते हैं- गृह मंत्री


अमित शाह ने कहा कि इरिगेशन को वैज्ञानिक तरीके से करके ज्यादा फसल लेना, भूमि के परीक्षण से ऐसे फसल का चयन करना जिसका रिस्क कम हो। ऐसा करके किसान की आय बढ़ सकती है। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले कृषि का बजट 22 हजार करोड़ रुपए था। अब कृषि का बजट 1 लाख 27 हजार करोड़ करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। पहले जब गांव मोटर खराब हो जाती थी, तब महीनों सही कराने में लग जाते थे, लेकिन आज खासकर हरियाणा में तो अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां के हर सरपंच छोटे कामों को कराने के लिए अपने पर फैसला करते हैं।


हरियाणा आज किसान समृद्धि के मामले में नया आयाम रच रहा है- अमित शाह


अमित शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के जरिए मोदी सरकार गांव की माताओं और बहनों को रोजगार दे रही है। पशु पालन, कृषि और सहकारिता तीनों को मिला दिया जाए तो सहकारिता का सृजन हो सकता है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। सहकारिता के जरिए केंद्र की मोदी सरकार किसानों को समृद्ध करने का काम कर रही है।हरियाणा आज किसान समृद्धि के मामले में नया आयाम रच रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read