HomeUTTAR PRADESHअटल जन सेवा मैराथन दौड़ को सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी...

अटल जन सेवा मैराथन दौड़ को सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी, कहा- ये दौड़ एकता और शक्ति का अनूठा प्रदर्शन है


Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस जवानों की अटल जन सेवा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सभी नवनियुक्त हरियाणा पुलिस के जवानों को मैं बधाई देता हूं, जिन्होंने आज अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन्हें शपथ दिलाएंगे। ये दौड़ एकता और शक्ति का अनूठा प्रदर्शन है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह बैच भारतीय पुलिस के इतिहास में सबसे बड़े बैच में से एक है। मुझे खुशी है कि इस बैच में 5061 जवान हैं, जिसमें 4191 पुरुष और 870 महिला जवान हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब हमने जनसेवा का दायित्व संभाला था तब हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या केवल 3% थी। इसे हमने 25% करने का लक्ष्य रखा है। इस दौड़ में ग्रामीण परिवेश के 4 हजार 252 जवान और शहरी परिवेश के 809 जवान एक साथ बढ़ा रहे कदम जो पूरे हरियाणा की एकजुटता का संदेश दे रहे है। उन्होंने कहा कि 2390 जवान 26 वर्ष से भी कम आयु के जो प्रदेश की पुलिसिंग में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read