HomeUTTAR PRADESHनूंह में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने सामने आ रही कार...

नूंह में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने सामने आ रही कार को मारी टक्कर, 3 की मौत


Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत होडल नगीना रोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब स्विफ्ट कार में सवार पांच दोस्त अपने घर जा रहे थे। जब वह होडल नगीना रोड पर गांव नीमका के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


जानकारी के मुताबिक, गांव नीमका के रहने वाले शारूख पुत्र रमजान और साहुन पुत्र अय्यूब,आदिल पुत्र शौकत अपने अन्य दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर घर जा रहे थे। उसी दौरान कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद आस पास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया।


तीन युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर


हादसे में शाहरुख और साहुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आदिल पुत्र शौकत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं 2 युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read