HomeUTTAR PRADESHफरीदाबाद में डीजे पर डांस करते युवक को आया हार्ट अटैक, मौत...

फरीदाबाद में डीजे पर डांस करते युवक को आया हार्ट अटैक, मौत हुई मौत


Faridabad News:  हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित डी-मार्ट मॉल में कंपनी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीजे पर डांस करते हुए 23 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकीनंदन के रूप में हुई है, जो इस कंपनी में पिछले चार साल से कार्यरत था। यह घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे की है।


जानकारी के अनुसार, देवकीनंदन अपने एक साथी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। जबकि वही टेबल पर बैठा उनका तीसरा साथी उनके इस डांस का विडियो अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर रहा थ। डांस करते-करते वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वह करीब 30से 40सेकेंड तक जमीन पर बेसुध पड़ा रहा।


लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


इस दौरान उसके साथ डांस कर रहा युवक पहले अपनी जैकेट खोलता है और फिर देवकीनंदन को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह नहीं उठता तो वहां मौजूद दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंचते हैं। सभी लोग मिलकर उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल लेकर जाते हैं, जहां से डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया


इसके बाद युवक को सेक्टर-8स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निजी अस्पताल द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया गया। मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद मंगलवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा


पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद


बताया जा रहा है कि पूरी घटना मॉल के बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देवकीनंदन डीजे पर डांस करता हुआ दिखाई देता है और अचानक डांस करते-करते जमीन पर गिर जाता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे अचानक कोई अटैक आया, जिसके कारण उसकी मौत हुई, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।


मृतक के चाचा फूल राम ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30बजे देवकीनंदन के जीजा ने फोन कर सूचना दी कि वह डांस करते समय अचानक गिर गया है। देर रात जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने देवकीनंदन को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।


शादी की चल रही थी बात


देवकीनंदन पिछले चार वर्षों से सेक्टर-75स्थित डी-मार्ट मॉल में काम कर रहा था और फरीदाबाद के मुजेडी गांव में किराये पर रहता था। उसके कुछ रिश्तेदार फरीदाबाद में ही रहते हैं, जिन्होंने ही इस घटना की सूचना परिवार को दी। वह मूल रूप से जिला मथुरा के गांव मरोली गुजर, थाना सुरीला का रहने वाला था। परिवार में वह पांच भाइयों और पांच बहनों में चौथे नंबर का था। देवकीनंदन अविवाहित था और परिवार में उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगा कारणों का खुलासा


वहीं इस मामले में बीपीटीपी थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 9:15बजे की है। रात करीब 10:00बजे अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। युवक की मौत डीजे पर डांस करते समय अचानक गिरने से हुई है।उसे हार्ट अटैक आया या किसी अन्य कारण से उसकी मृत्यु हुई है, इसका खुलासा आने के बाद ही किया जा सकेगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read