HomeUTTAR PRADESH‘दिल्ली ग्रेप-4 हटने के बाद भी NO PUC NO FUEL’ पर्यावरण मंत्री...

‘दिल्ली ग्रेप-4 हटने के बाद भी NO PUC NO FUEL’ पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने की किया ऐलान


नई दिल्ली: प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार की एक बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज कैबिनेट में कुछ अहम फैसले हुए। जिससे आने वाले समय में प्रदूषण पर मार होगी। पहला, कई बसें DEMS से खत्म कर के 100% DTC शुरू करेगी। हमारे ड्राइवर और कंडक्टर्स को इससे काम मिलेगा। दूसरा, होंडाबी कला में E वेस्ट पार्क का टेंडर दिया जाएगा दिल्ली में पहला ऐसा प्लांट होगा। यह 100%नॉर्म्स को फॉलो करेगा। जिसमें न वाटर पॉल्यूशन न और पॉल्यूशन होगा। पोल्यूशन के मापदंड लागू होंगे।


मनजिंदर सिरसा ने कहा कि दिल्ली के अंदर तकरीबन एक हजार से ज्यादा ऐसी वाटर बॉडीज हैं। जिनको जिंदा करना है। उसमें से दिल्ली सरकार के पास 134 हैं, कुल 160हैं MCD मिला कर यह प्रदूषण रोकथाम में सार्थक कदम है। दिल्ली में ग्रेप-4के साथ नो PUC NO FUEL चल रहा था। उसको ग्रेप 4हटने पर भी लागू किया जाएगा। अभी तक हमें 12ऐसे PUC सेंटर मिले जिनके मापदंड ठीक नहीं थे। उन्हें नोटिस भेज दिया गया है और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इनकी जगह नए आएंगे। जो गड़बड़ पाई गई। उसमें सख्त कार्रवाई होगी। इस कदम में कोई किसी तरह की बेइमानी करता है तो वह अपराध है।


400 MCD ने पॉल्यूशन इंडस्ट्री को सील किया गया- सिरसा


मनजिंदर सिरसा ने कहा कि 4नए ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन को भी मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दी गई है। दिल्ली में जो हाई राइज बिल्डिंग पर ऑप्शन दिया गया है कि MIST जो हमारा कामयाब कॉन्सेप्ट है। उसको इन बिल्डिंग के पास लाया जा सकता है। क्योंकि यह डस्ट मिटिगेशन के लिए कारगर कदम है। 411अब तक डीपीसीसी और 400 MCD ने पॉल्यूशन इंडस्ट्री को सील किया गया। हम जो कदम उठाए जा सकते हैं वो उठा रहे हैं। आज मौसम खराब रहने की आशंका है। हम और भी कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रदूषण रोकथाम किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read