HomeUTTAR PRADESH‘विपक्ष को सदन में मूक दर्शक बनाने का प्रयास किया गया है’...

‘विपक्ष को सदन में मूक दर्शक बनाने का प्रयास किया गया है’ हुड्डा ने सैनी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप


Haryana Winter Session 2025: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया था। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैनी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन में मूक दर्शक बनाने का प्रयास किया गया है। विपक्ष दुआरा उठाए गए मुद्दों को सदन में नहीं स्वीकार किया गया।


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों, अरावली का मुद्दा, जल भराव, धान घोटाला, प्रदूषण, शिक्षा, एसवाईएल जैसे कई गंभीर मुद्दे विपक्ष के पास थे। मगर किसी का भी सरकार ने जवाब नहीं दिया। चंड़ीगढ़ हरियाणा की राजधानी है या नहीं यह जवाब सरकार से मांगा है। हुड्डा ने एसवाईएल के मुद्दे पर आरोप लगाया है कि सरकार हरियाणा के हित्तों की रक्षा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि अरावली के मामले में सरकार को रिव्यू पिटीशन डालनी चाहिए क्योंकि यह हरियाणा के हित में नहीं हैं। हुड्डा ने कहा कि सरकार जनहित की सरकार नहीं है।


अशोक अरोड़ा ने इंदुराज नरवाल का किया बचाव


कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का बचाव किया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि स्पीकर को इंदुराज नरवाल का जवाब सुनना चाहिए था। उन्होने कहा कि इस मामले को समझने में चूक हुई है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read