HomeUTTAR PRADESHभारत-अमेरिका की ट्रेड डील...इंडिया दे रहा बड़ा ऑफर, US ने की कृषि...

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील…इंडिया दे रहा बड़ा ऑफर, US ने की कृषि उत्पादों की नो एंट्री


India US Trade: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी जानकारी के अनुसार, भारत ने अमेरिका से कई सेक्टर पर डील करने के लिए सहमति जताई, लेकिन अभी एग्रीकल्चर सेक्टर पर सहमति नहीं बन पाई। भारत ने ट्रेड डील के तहत US से एनर्जी प्रोडक्ट खरीदने का वादा किया है। इसके अलावा, डिफेंस इक्विपमेंट खरीदने और एविएशन इक्विपमेंट खरीदने पर भी सहमति जताई। वहीं, भारत का टारगेट है कि यूएस डील से पहले 25 प्रतिशत एक्ट्रेस टैरिफ को हटाया जाए।


क्या चाहता है भारत?


इस डील के तहत दोनों देशों का लक्ष्यन व्यापारिक संबंधों के बीच बैलेंस बनाना और टैरिफ विवादों को हल करना है। भारत चाहता है कि डील से पहले अमेरिका एक्राक 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दे, ताकि भारतीय वस्तुओं की अमेरिकी बाजार में पहुंच फिर बढ़ सके। इसके बाद ट्रेड डील के अगले पड़ाव में भारत बाकी 25 प्रतिशत टैरिफ में भी कटौती की मांग रख रख सकता है।


कृषि उत्पादों की नो एंट्री


सरकारी सूत्रों का कहना है कि अमेरिका से व्यापार वार्ता के दौरान भारत ने एग्रीकल्चर सेक्टर को साइड में रख दिया है और उस पर नेगोशिएशन नहीं करना चाहता है। सीधे शब्दों में कहें तो भारत ने अमेरिका कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में एंट्री देने से इनकार कर दिया। भारत का मानना है कि अमेरिकी कृषि उत्पादों को अनुमति देने से घरेलू किसानों पर प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ सकता है और उनकी कमाई कम हो सकती है। इस वजह से ट्रेड डील में एग्रीकल्चर को शामिल नहीं किया गया।


रेसिप्रोकल टैरिफ को कम कराने की कोशिश


अमेरिका ने भारत पर अभी 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ और 25 प्रतिशत एक्ट्रा टैरिफ। ऐसे में सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत अमेरिका से डील के पहले 25 प्रतिशत एक्ट्रा टैरिफ तो हटाने की मांग करेगा। साथ ही रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत को भी कम करने के लिए कह सकता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read