spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम नायब सैनी ने किसानों को दिया बड़ा उपहार, बारिश और जल...

सीएम नायब सैनी ने किसानों को दिया बड़ा उपहार, बारिश और जल भराव से खराब हुई फसलों का जारी किया मुआवजा

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने भारी बारिश और जल भराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा जारी किया। उन्होंने कहा कि 1लाख 20हजार एकड़ जमीन में खराब हुई फसलों के लिए 53 हजार 821किसानों को 116.15करोड़ रुपए जारी किए। भावंतर भरपाई योजना के तहत 1लाख 57हजार किसानों को 358.62 करोड़ रुपए जारी किए।इसके अलावा एचएसवीपी और महानगरीय प्राधिकरणों को विकास कार्यों को के लिए ईडीसी निधी के तहत 1700करोड़ जारी किए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि गत अगस्त और सितंबर में भारी बारिश से बाढ की स्थिति हुई।उन्होंने कहा कि हमने किसानों के लिए 15सितंबर तक आ क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था। आज हमने इस नुक्सान की भरपाई के लिए 116करोड़ 15लाख रुपए की राशि जारी की है। अगर हमारे किसान को दिक्कत आती है। उसकी फसल खराब होती है तो सरकार उसको मुआवजा देती है।हमने भावंतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की फसल के लिए 35करोड़ 29लाख कपास  को लिए 27करोड 43लाख धान के लिए 22करोड़ 91लाख रुपए जारी किए।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि तीन जिलों में सबसे ज्यादा नुक्सान,चरखी दादरी, हिसार और भिवानी मेंहुआ। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमने पिछले 11सालों में किसानों को कुल 15448करोड़ मुआवजा दिया है।उन्होंने कहा कि आज हमने 166.15करोड़ रुपए जारी की है। वो आने वाले एक हफ्ते में किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।अपने काम में लापरवाही करने के लिए हमने 6पटवारियों को निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज भी हमने देखा। कांग्रेस ने 10सालों के राज में किसानों से मजाक किया। किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था। पटवारी खराबे से जानकारी ही नहीं लेते थे। जिसकी फसल खराब हुई उसे मुआवजा नहीं मिलता था। और जिसको मिलता भी था वो भी पूरा प्रदेश जानता है। हमने 15448करोड़ रुपए मुआवजा दिया है।


सैनी ने कहा कि कांग्रेस तो किसानों के मुआवजे के 279 करोड़ रुपए छोड़ कर भाग गए थे। वो तो 2-2 , 5-5रुपए का मुआवजा देते थे‌। हमने बाजरे को भावांतर भरपाई योजना से जोड़ा। हमने बाजरे की खरीद 23 सितंबर से शुरू कर दी थी। हमने बाजरे पर 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को लाभ दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular