HomeUTTAR PRADESHगोवा के 'द बर्निग क्लब' पर चला बुलडोजर, मालिक सौरभ लूथरा देश...

गोवा के ‘द बर्निग क्लब’ पर चला बुलडोजर, मालिक सौरभ लूथरा देश छोड़कर फरार


Bulldozar Action On Goa Club: गोवा के रोमियो क्लब में अग्निकांड के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में है। गोवा सरकार के आदेश पर अब क्लब को बुलडोजर से तोड़ दिया गया था। इसी बीच नाइट कल्ब के मालिक सौरभ लूथरा विदेश फरार हो गया है। जिस नाइट क्लब में कभी पार्टी होती थी। वह अब मिट्टी में मिल गया है। इसके अलावा तीन क्लब मालिकों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।


बुलडोजर एक्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद थी। क्लब अग्निकांड में अब तक पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लूथरा ब्रदर्स भले ही अब तक पुलिस की पहुंचे से बाहर हैं लेकिन उनके क्लब को नामो निशान मिटा दिया गया है। 


बिना लाइसेंस के चल रहा था क्लब


क्लब के मालिक सौरभ लूथरा समेत मैनजमेंट टीम पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि नाइट क्लब को बिना परमिशन और बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। स्थानीय सरपंच रोशन रेडकर ने आरोप लगाया कि कंस्ट्रंक्शन लाइसेंस लिए बिना क्लब बनाया गया था। उन्होंने कहा कि नाइट कल्ब लूथरा चलाता था। उसके और जमीन मालिक के बीच झगड़ा हुआ था। उसका बिजनेस पार्टनर्स के साथ भी झगड़ा चल रहा था।


देश छोड़कर भागे सौरभ लूथरा


नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा ने कहा कि नाइट क्लब का मैनेजमेंट इतने बड़े नुकसान से सदम में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मैनेजमेंट इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जाहिर करता है। वहीं,  गोवा पुलिस ने कहा कि उन्होंने सौरभ और उसके छोटे भाई गौरव लूथरा के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। वे नाइट क्लब के को-ओनर हैं।  पुलिस के अनुसार, दोनों भाई आग लगने के तुरंत बाद गोवा छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद वो देश छोड़कर भी भाग गए हैं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read