HomeUTTAR PRADESHप्यार का अनोखा रूप! युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा से की...

प्यार का अनोखा रूप! युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा से की शादी, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय


UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में 28साल की पिंकी शर्मा ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विवाह कर लिया। पूरे गांव ने घराती की भूमिका निभाई और परिवार ने विवाह की पूरी रस्में पूरी कीं। पिंकी ने प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेरे भी लिए। पिंकी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और श्रीकृष्ण की बचपन से ही भक्त हैं। उनकी मां ने कहा कि पहले थोड़ा अजीब सा लगा, लेकिन बेटी की खुशी के लिए मानना ही पड़ा। इस अनोखी शादी की पूरे जनपद मे चर्चा हो रही है।


बदायूं जिले के इस्लामनगर के व्यौर कासिमपुर मे पिंकी विवाह का शनिवार को हुआ और रविवार सुबह के समय विदाई हुई। पिंकी अब अपने घर में ही रह रही हैं। इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा है और गांव वाले पिंकी को मीरा कहने लगे हैं। पहले परिवार के लोग उसका फैसला सुनकर हैरत मे पड़ गए मगर कान्हा जी के लिए उसकी भक्ति देखकर पिंकी का साथ देने का फैसला कर लिया उसके पिता का कहना है की पिंकी की इच्छा है कि वह विहारी जी के पास रहे। और वृंदावन मे उसका घर हो इसलिए उसको वृंदावन मे रहने के लिए घर लेकर देंगे वह यहां भी रहेगी और वहां भी।


मैंने खुद को कान्हा जी को समर्पित कर दिया है- पिंकी


इस मामले पर श्याम की दुल्हन बनी पिंकी ने कहा कि मैंने खुद को कान्हा जी को समर्पित कर दिया है और उनके चरणों मे रहना चाहती है।विवाह कराने वाले पंडित का कहना है की भक्ति मे बहुत शक्ति होती है पिंकी ने कान्हा जी को जीवनसाथी चुना है। उन्होने सभी की सहमति से विवाह संपन्न कराया है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read