HomeUTTARAKHANDतिरंगा रैली और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट...

तिरंगा रैली और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा: 14 अगस्त को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने देश के बंटवारे को अमानवीय दंश बताते हुए, इस से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को सिर झुका कर नमन किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारत का विभाजन एक पाप था और इसके लिए जिम्मेदार रहे लोगों-नेताओं को, देश की भावी पीढ़ी कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने इस दिवस को मनाने की परंपरा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार प्रकट किया।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम से पहले काबीना मंत्री एक विशाल तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुईं। इस दौरान पूरा क्षेत्र वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। मजखाली में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए। देशभक्ति से ओत-प्रोत लोगों ने माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में, आजीवन तिरंगे की यश को बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस से पूर्व कैबिनेट मंत्री, मजखाली के ही अंतर्गत आने वाले कवाली गांव में चल रही पवित्र श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल हुईं और कथा का अनुश्रवण किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कथा में शामिल होना मेरा सौभाग्य है और कथा का एक-एक शब्द आत्मिक शांति प्रदान करते हुए हमें प्रभु में लीन होने का अवसर देता है। इसके पश्चात उन्होंने गांव में पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को भी आगे बढ़ाया।

14 अगस्त के इन विभिन्न कार्यक्रमों में माननीय मंत्री जी के साथ जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा , जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष अमित शाह, कार्यक्रम के संयोजक कैलाश गुररानी, सह संयोजक देवाशीष नेगी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लीला बोरा सहित पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे I

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read