HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज, कहा-उन्होंने करोड़ों लोगों का अपमान किया...

कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज, कहा-उन्होंने करोड़ों लोगों का अपमान किया है


HARYANA NEWS: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक AI जनरेटेड वीडियो X पर ट्वीट किया है जिसमें वो चाय ले चाय बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं जिस पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने अगर ऐसा वीडियो डाला है। तो उन्होंने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। कोई भी आदमी छोटे से छोटा काम करके भी ऊपर जा सकता है। जो हमारे प्रजातंत्र की खूबसूरती है लेकिन कांग्रेस इसको लात मारने में लगी हुई है। विज ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी पहले पोस्टर लगाया करते थे लेकिन आज मंत्री बन गए हैं उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा कर रही है तो वह प्रजातांत्रिक तरीके प्रजातांत्रिक सिस्टम और प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रही है। 


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिंदुओं के आखिर कितने भगवान हैं 2000 या 3000 दो शादियों करने वाले के लिए अलग भगवान है। जो मुर्गा खाते हैं उनके लिए अलग भगवान है। जो शराब पीते हैं उनके लिए अलग भगवान है। इस अनिल विज ने कहा कि हमारे कितने भी भगवान हो लेकिन दृष्टि एक ही है हमारा उनके प्रति आदर और सम्मान का भाव एक ही है। विज ने व्यंग करते हुए कहा कि जो रात को मुर्दाघर में जाकर घूमते हैं। उन्हें ही विभिन्न भगवान नजर आते होगे हमारे लिए तो सब एक ही है। हमारे इतने सारे भगवान मिलकर नास्तिकों का दिमाग भी ठीक कर देंगे। 


राहुल गांधी पर किया पलटवार


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस की आर्थिक स्थिति वहां पर इतनी कमजोर हो गई है कि कई महीनों से विधायकों को तनख्वाह नहीं मिली जिस पर बोलते हुए मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी तो अर्थशास्त्र है वे जिस प्रकार का शासन पद्धति लोगों को देना चाहते हैं। हालांकि जिसका उन्हें कभी मौका नहीं मिलेगा । राहुल गांधी लगभग 80 से 90 चुनाव हार चुके हैं हालांकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है तो इतना बुरा हाल है कि वे वेतन देने के पैसे नहीं है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read