spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड, 6 नक्सलियों का हुआ खात्मा; 2 जवान...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड, 6 नक्सलियों का हुआ खात्मा; 2 जवान शहीद

fok-media-samman-samaroh


Naxalite Killed In Bijapur: भारत को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार यानी 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, जवानों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़  के बीजापुस-दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई। जिसमें 6 नक्सलियों की मौत हो गई और सुरक्षाबल के 2जवान शहीद हो गए।


दंतेवाड़ा डीआईजी कमलोचन कश्यप ने इस मुठभेड़ के बारे कहा कि पिछले अब तक 6 नक्सलियों को मारा गया है। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, मुठभेड़ में डीआरजी ज वान शहीद हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है।


कैसे शुरू हुई मुठभेड़


दरअसल, सुरक्षबलों को बीजापुर के गंगालूर इलाके के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधि की खबर लगी है। इस सूचना के बाद जिला रिजर्व गार्ड, एसटीएफ और केंद्रीय पुलिस बल की ज्वाइंट टीम को इलाके में भेजा गया था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की टीम को देखते ही नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।


2025 में कितने नक्सली मारे गए


सुरक्षाबल के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के साथ के साथ छत्तीसगढ़ में साल 2025 में हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 268 पहुंच गई है। इनमें से 239 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में मारे गए हैं। 27 नकस्ली रायपुर क्षेत्र के गरियाबंद में और दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपु-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली का ढेर किया गया था। 


बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह की तरफ कई मौकों पर कहा गया है कि मार्च 2026 तक भारत नक्सली मुक्त हो जाएगा। हाल के दिनों में देखा जाए तो नक्सली लगातार सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा बल नक्सलियों का लगातार सफाया भी कर रहे हैं।            

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular