HomeUTTAR PRADESHAAP ने दिल्ली MCD Bypoll में 3 सीटें जीतकर छो़ड़ी अपनी छाप,...

AAP ने दिल्ली MCD Bypoll में 3 सीटें जीतकर छो़ड़ी अपनी छाप, केजरीवाल बोले


Arvind Kejriwal On Delhi MCD Bypoll Results 2025:दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज बुधवार को घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 7 सीटें जीतकर अपनी मजबूती दिखाई, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 सीटें जीती। कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) को एक-एक सीट मिली। हालांकि, AAP के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, इसे जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया।


मालूम हो कि ये उपचुनाव MCD के 12 वार्डों में रिक्तियों के कारण कराए गए थे। इनमें से 9 वार्ड पहले BJP के पास थे, जबकि AAP के पास 3 थे। यानी कुल 250 वार्डों वाली MCD में BJP का दबदबा है। याथ ही, यह चुनाव दिल्ली की मेयर रेखा गुप्ता के लिए पहला बड़ा इम्तिहान था। दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP की करारी हार के बाद ये नतीजे राजनीतिक दलों की MCD में स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। AAP की MCD में सीटें अब 99 रह गई हैं, जबकि कांग्रेस की 9 हो गई हैं।


अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया


नतीजों पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया एक्स पर दी। उन्होंने कहा ‘निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ़ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार AAP की तरफ़ मज़बूत हो रहा है। सिर्फ़ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेज़ी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ़ लौट रही है।


सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर लगाए आरोप


इसके अलावा AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने BJP पर फाउल प्ले का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘चुनाव करीबी था – आम आदमी पार्टी 3 पर थी, 3 पर ही रही। फाउल प्ले करके भी BJP 9 से 7 पर आ गई। दिल्ली में BJP सरकार के पहले लिटमस टेस्ट में दो बातें साफ हुईं – BJP नीचे सरक रही है – BJP के बड़े नेता और सांसद स्टेज से बोलते थे कि ‘AAP का काउंसलर चुनोगे तो काम नहीं होने देंगे’, फिर भी BJP के नंबर गिरे।’  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read