HomeUTTAR PRADESHदुनिया का सबसे ऊंचे शिवलिंग को लाया जा रहा बिहार, 50 हाथियों...

दुनिया का सबसे ऊंचे शिवलिंग को लाया जा रहा बिहार, 50 हाथियों जितना 2 लाख किलो है वजन


World Tallest Shivling: विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। ये शिवलिंग 2 लाख 10 हजार किलो का है और एक ही पत्थर से गढ़ा गया है। दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग तमिलनाडु से 2316 किलोमीटर बिहार के जानकी नगर में 96 चक्के वाले ट्रक से लाया जा रहा है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम जिले से ये 33 फीट ऊंचा यानी लगभग तीन मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा शिवलिंग तैयार किया है, जो 2300 किलोमीटर दूर बिहार के चंपारण जिले में लाया जा रहा है। यहां पर निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में इस शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा।


कई राज्यों से होते हुए बिहार पहुंचेगा शिवलिंग


इस मंदिर रामायण काल पूरी कहानी नजर आने वाली है। ग्रेनाइट पत्थर से बना ये शिवलिंग दुनिया में किसी एक पत्थर को काटकर बनाया गया एकमात्र शिवलिंग है। इस विशालकाय शिवलिंग को मंत्रोच्चार के बीच ट्रक ट्रॉलर के माध्यम से बिहार रवाना किया गया है। ये तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड से होते हुए बिहार पहुंचेगा। इस शिवलिंग के लिए रास्ते में कई सड़कों को चौड़ा किया गया है और पुलों को मजबूत बनाया गया है, ताकि ये शिवलिंग का बोझ सह सकें।


कब किया जाएगा स्थापित


ये शिवलिंग विनायक वेंकटरमण की कंपनी ने 10 साल की मेहनत से तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किया गया। महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में ये विशालकाय शिवलिंग वास्तुकार लोकनाथ ने कड़ी मेहनत से तैयार किया। इसे बिहार पहुंचने में 20 से 25 दिन लग सकते हैं। साल, 2026 में जनवरी के अंत में या फरवरी में शुभ तिथि को ये मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा।


जून में किया गया था शिलान्यास


इस विशाल रामायण मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर ट्रस्ट समिति करा रही है। मुख्य मंदिर 1080 फीट लंबाई और 540 फीट चौड़ाई में है। इसमें कुल 18 शिखर के साथ 22 और मंदिर होंगे। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 270 फीट रखी गई है। जून 2023 में शिलान्यास के साथ ही दुनिया का ये सबसे बड़ा मंदिर तेजी से पूरा कराया जा रहा है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read