HomeUTTAR PRADESHमेरठ में ये क्या हो गया, सुहागरात की रात दूल्हा हुआ गायब;...

मेरठ में ये क्या हो गया, सुहागरात की रात दूल्हा हुआ गायब; जानें क्या है पूरा मामला


Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र में सुहागरात से ही एक दूल्हा लापता हो गया है। दूल्हा सुहागरात पर बल्ब लेने घर से बाहर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। चार दिन में उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। दूल्हे की तलाश जारी है। दूल्हे के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। हालांकि आखरी बार दूल्हे की रात के अंधेरे में गंगनहर के पास सीसीटीवी में देखा गया।


दरअसल मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचापुर का है। यहां के रहने वाले मोहसिन उर्फ मोनू की बारात बुधवार 26नवंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली गई थी। निकाह होने के बाद देर रात मोहसिन अपनी दुल्हन को सरधना अपने घर लेकर लौट आए। बताया जा रहा है कि सुहागरात को मोहसिन बहू के कमरे में सोने गया कमरे के अंदर बहू ने दूध का गिलास दिया। इसके बाद दुल्हन ने मोहसिन से कहा कि कमरे में रोशनी बहुत ज्यादा है। कोई छोटा बल्ब ले आइए। दूल्हा रात को 12:00बजे घर से निकला और फिर नहीं लौटा। देर रात तक इंतजार के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि पूरे इलाके और रिश्तेदारों में खोजबीन कर ली गई है मगर दूल्हे का कोई अता पता नहीं चल सका है। दूसरे दिन दो बहनों का निकाह था वो भी बिना भाई के विदा हो गई।


तलाश में जुटी पुलिस


मोहसिन जब नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कर मोहसिन की तलाश शुरू की। तमाम सीसीटीवी देखे गए। गंग नहर के पास सीसीटीवी में मोहसिन को आखिरी बार देखा गया है। पुलिस ने गंग नहर में भी सर्च अभियान चलाया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन सफलता नही मिली। हालांकि अब दूल्हे मोहसिन की लोकेशन हरिद्वार में मिल रही है। पुलिस उसे बरामद करने के लिए हरिद्वार के लिए निकल गई है।


मोहसिन के पिता सईद ठेकेदार हैं और बताया जाता है कि उनके नौ बच्चे हैं इसमें 7बेटियों और दो बेटे हैं मोहसिन सबसे छोटा है। दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी लड़का लड़की दोनों खुश थे।


हरिद्वार रवाना हुई पुलिस


इस मामले में पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस परिजनों से लगातार संपर्क में है। एसपी देहात ने बताया कि दूल्हे की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। दूल्हे को बरामद करने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है। दूल्हा क्यों और किन परिस्थितियों में गायब हुआ था ये जांच की जायेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read