HomeUTTAR PRADESHमध्य प्रदेश में अचानक ढह गया 50 साल पुराना पुल, 10 लोग...

मध्य प्रदेश में अचानक ढह गया 50 साल पुराना पुल, 10 लोग हुए घायल एक की हालत गंभीर


MP Raisen Bridge Collapse: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बरेली तहसील में नयागांव में 50 साल पुराना पुल अचानक ही टूट गया। ये पुल कई साल से क्षतिग्रस्त चल रहा था। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और भोपाल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ये पुल सोमवार, 1 दिसंबर सुबह अचानक टूट गया। इस दौरान 4 लोग बाइक सहित लोग पुल से नीचे गिर गए।


हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें 8 मजदूर शामिल हैं, जो पुल के नीचे काम कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल एक युवक को तुरंत भोपाल रेफर किया गया है। बाकी को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


क्या है हादसे की वजह?


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बता दें कि हादसे की मुख्य वजह क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में लापरवाही और गलत तरीके से चल रहे को काम बताया जा रहा है। ये 50 साल पुराना पुल कई सालों से क्षतिग्रस्त था। आरोप है कि निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने क्षतिग्रस्त पुल को नया बनाने की जगह सिर्फ नई सड़क बिछाकर छोड़ दिया था।


वहीं, चालू पुल के नीचे सेटिंग लगाकर काम चल रहा था, जिससे पुल के ढहने की आशंका जताई जा रही है। ये दिखाता है कि चालू पुल के नीचे बिना ट्रैफिक रोके खतरा भरा कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read