spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 आतंकियों को दबोचा, पाकिस्तानी खुफिया...

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 आतंकियों को दबोचा, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तार

fok-media-samman-samaroh


Delhi Police Special Cell Arrest 3 Terrirost:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी नॉर्थ इंडिया के रहने वाले हैं। ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हुई है।


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एंटी टेरर यूनिट ने खुफिया इनपुट्स के आधार पर इस मॉड्यूल का खुलासा किया है। गिरफ्तार आतंकियों में पंजाब से जुड़े संदिग्ध प्रमुख हैं। जो गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए हथियार और विस्फोटक तस्करी कर रहे थे। मॉड्यूल के अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ और मुरादाबाद से तथा मध्य प्रदेश से पकडे गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी शाहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल की अगुवाई में काम करे थे, जो पाकिस्तान से संचालित होता है। 


10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था धमाका


दिल्ली  में बीते 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी। कई लोग घायल भी हुए थे। इस धमाके के बाद जब जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इस धमाके के पीछे डॉक्टरों की चेन सामने आई थी। जिनके तार आतंकियों से जुड़े हुए थे।


टेटर मॉड्यूल को हुआ खुलासा


दिल्ली धमाके के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। जिस कार के जरिए लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मुद्दे पर काफी अलर्ट मोड में है और आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली में जो धमाका हुआ था, उसमें शामिल आतंकियों के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular