HomeUTTAR PRADESHसंसद सत्र से पहले राहुल-सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में...

संसद सत्र से पहले राहुल-सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में एफआईआर हुई दर्ज


FIR Aganist Rahul And Sonia Gandhi:संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें सरकार कई विधेयक पेश करने जा रही है। सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसी बीच लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इन दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है।


संसद सत्र से पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। जिससे राजनीति गरमा गई है।


किस मामले में हुआ मुकदमा


लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान भाजपा की तरफ से लगातार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। भाजपा ने खासकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। भाजपा ने नेशनल हेराल्ड का मुद्दा भी उठाया था। ये मामला अदालत में विचाराधीन है। अब इसी मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर एफआईआर हुई है। EOW की एफआईआर में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा 3 कंपनियों और 6 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। इन सभी पर एसोसिएटेड जनर्ल्स लिमिटेड को धोखाधड़ी के हासिल करने का आरोप लगाया था।


कांग्रेस नेता पर क्या है आरोप? 


यह मामला उन आरोपों पर आधारित है कि कांग्रेस नेताओं और उनके सहयोगियों ने मिलकर उस कंपनी को अवैध तरीके से कब्जे में लिया है। 3 अक्टूबर को दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार यह अधिग्रहण यंग इंडियन के जरिए किया गया। यंग इंडिया में राहुल और सोनिया गांधी की 76 फीसदी हिस्सेदारी है। ईडी ने पुलिस मुकदमा दर्ज कराने के लिए धन शोधन अधिनियम की धारा 66 के तहत उपलब्ध शक्तियों का इस्तेमाल किया। यह धारा संघीय एजेंसी को कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए साक्ष्य साझा करने की आज्ञा देता है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read