HomeUTTAR PRADESHबिहार भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी जोरदार...

बिहार भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत


Motihari Road Accident: बिहार के मोतिहारी से दिल को झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से ज्यादा बाइक और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया और थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से उनकी बहस हो गई।


सड़क पार कर रहे थे लोग


हादसे के बाद भारी भीड़ जमा हो गई। घटना कोटवा के दीपउ मोड़ की है। जानकारी के अनुसार आज, 30 नवंबर दोपहर लगभग 12:30 बजे कोटवा के दीपउ मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए दर्जनों बाइक सवार, ई-रिक्शा और पैदल यात्री खड़े थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपना कंट्रोल खो दिया और डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों को रौंदते ही आगे निकल गया। इस वजह से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


लोगों ने की घायलों की मदद


इस दर्दनाक हादसे के बाद हजारों लोग इकट्ठा हो ग। लोगों ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों की थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से भी बहस हो गई।


ओवरब्रिज बनाने की मांग


वहीं, मृतकों के परिजन शोक में डूब गए। बता दें कि कोटवा का दीपउ मोड़, एनएच दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग पर स्थित है। यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोग लंबे समय से यहां अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग गुस्साए हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read