HomeUTTAR PRADESHश्रीलंका के बाद भारत के इन राज्यों में तूफान दित्वा का कहर,...

श्रीलंका के बाद भारत के इन राज्यों में तूफान दित्वा का कहर, स्कूल-फ्लाइट्स सेवाओं पर लगा ताला


Cyclone Ditwa Update: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद अब भारत की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान ने श्रीलंका में अब तक 123 लोगों की जान ले ली है, जबकि 130 से ज्यादा लोग लापता हैं। भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी है। कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, फ्लाइट्स प्रभावित हैं और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


श्रीलंका में तूफान ‘दित्वाह‘ मचाई तबाही


तूफान ‘दित्वाह’ ने 27 नवंबर को श्रीलंका के मध्य-पूर्वी तट पर लैंडफॉल किया, जिसके बाद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ। ताजा आंकड़ों की मानें तो अबतक 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 130 से ज्यादा लापता हैं। कुल 3,73,430 लोग प्रभावित हुए हैं और 43,000 से ज्यादा को 488 अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है। श्रीलंका में सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद हैं और अगले 24 घंटों के लिए रेड लेवल की मौसम चेतावनी जारी है। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पर्यटन प्राधिकरण को प्रभावित विदेशी पर्यटकों की मदद के निर्देश दिए हैं और सरकार विदेशी सहायता की मांग पर विचार कर रही है। भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत राहत सामग्री भेजी है, जिसमें INS विक्रांत और INS उदयगिरि से 4.5 टन सूखा राशन, 2 टन ताजा भोजन और अन्य जरूरी सामान शामिल है।


भारत की ओर बढ़ रहा तूफान


IMD ने बताया कि तूफान अब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में 10 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। यह श्रीलंका के तट से गुजरते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, 29-30 नवंबर को तमिलनाडु तट पर 70-80 किमी/घंटा की तेज हवाएं (झोंके 90 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं, जो 1 दिसंबर से कम होंगी।


स्कूल, फ्लाइट्स और अन्य सेवाओं पर असर


तमिलनाडु के मयिलाडुतुराई, नागपट्टिनम, तिरुवारुर, रामेश्वरम ब्लॉक, और पुडुचेरी, कराईकल, माहे, यानम में 29 नवंबर को छुट्टी घोषित। श्रीलंका में भी स्कूल बंद हैं। चेन्नई-कोलंबो उड़ानें विलंबित, डायवर्ट या केंसिल हो रही है। कोलंबो से तिरुवनंतपुरम जाने वाली चार फ्लाइट्स (दो श्रीलंकन एयरलाइंस, एक एतिहाद, एक एयर एशिया) डायवर्ट की गईं। मछुआरों को समुद्र न जाने की चेतावनी; श्रीलंका में ट्रेन सेवाएं निलंबित, कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज जल्दी बंद। भारत में सतह परिवहन और हेलीकॉप्टर सेवाओं को नियंत्रित करने की सलाह।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read