spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला...अब प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप,...

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…अब प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, जानें वजह

fok-media-samman-samaroh


Central Govt Decision: केंद्र सरकार ने कफ सिरप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कफ सिरप पीने से कई बच्‍चों की मौत का मामला सामने आया था। वहीं, अब इन मामलों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब देश भर के दवा विक्रेता बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के कफ सिरप नहीं बेच पाएंगे।


शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने अपनी 67वीं बैठक में कफ सिरप की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने के लिए ये फैसला लिया है, जिसके बाद अब देश भर में आसानी से कफ सिरप नहीं बेचा जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि लोग ओवर द काउंटर की जगह डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन से दवा लें।


बैठक में मिली मंजूरी


अब तक ज्यादातर कफ सिरप ओवर द काउंटर बेचे जा रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद अब इस पर रोक लगाई जाएगी। सरकार की शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने 67वीं बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब कफ सिरप को उन दवाओं की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है, जिन्हें ओवर द काउंटर बेचा जा सकता है।


क्या है सरकार का उद्देश्य?


देश और देश के बाहर कफ सिरप पीने के बाद पिछले दिनों बच्चों की मौतों के कई मामले सामने आए थे। बच्‍चों की मौत के साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत की छवि भी खराब हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है। साथ ही सरकार कोशिश कर रही है कि लोग दवा विक्रेताओं से सीधे दवा न खरीदें और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही दवा लें।


इसके कई फायदे हैं, एक तो दवाओं के नशे के लिए इस्तेमाल पर रोक लगेगी। दूसरी ओर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना कई बार लोग बिना किसी जरूरत के लगातार से एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से एंटीबायोटिक्‍स असर नहीं करती है और शरीर में संक्रमण फैलने वाले बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं पर प्रतिक्रिया करना बंद कर देते हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular