HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप का खतरा, मैप ने बढ़ाई लोगों...

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप का खतरा, मैप ने बढ़ाई लोगों की टेंशन


Earthquake Map 2025: भारत ने कई दशकों बाद सबसे बड़ा भूकंप खतरे का नक्शा जारी किया है। अब पूरे हिमालय का इलाका सबसे ऊंचे खतरे वाले जोन VI में आ गया। पहले ये जोन IV और V में बंटा हुआ था। अब पूरे देश का 61 प्रतिशत हिस्सा माध्यम से बहुत ज्यादा खतरे में आ गया है। दरअसल, हिमालय पृथ्वी की सबसे तेज टकराने वाली दो प्लेटों के बीच में है। भारतीय प्लेट हर साल 5 सेंटीमीटर उत्तर की ओर धकेल रही है। इससे जमीन के अंदर बहुत दबाव बन रहा है। जब ये दबाव अचानक निकलता है, तो बहुत बड़ा भूकंप आने का खतरा रहता है।


इस भूकंप के दौरान, मेन फ्रंटल थ्रस्ट, मेन बाउंड्री थ्रस्ट और मेन सेंट्रल थ्रस्ट कभी भी फट सकती हैं। खास बात ये है कि मध्य हिमालय में पिछले 200 साल से कोई बहुत बड़ा भूकंप नहीं आया। इसका मतलब वहां बहुत सारा दबाव जमा हो चुका है।


देहरादून खतरे के निशान पर


पूरा हिमालय अब एक साथ जोन VI में है। देहरादून जैसे शहर अब ज्यादा खतरे में हैं। पहले जोन की सीमा पर बने शहर अब ऊंचे खतरे वाले जोन में गिने जाएंगे। नरम मिट्टी या एक्टिव फॉल्ट के ऊपर नई बस्तियां बनाने पर रोक। पुरानी इमारतों को मजबूत (रेट्रोफिट) करना जरूरी हो गया है।


दिल्ली सहित कई शहरों में बढ़ा खतरा


अब उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल और पूर्वोत्तर के सारे पहाड़ी इलाके सबसे ज्यादा खतरे में हैं। दिल्ली-NCR, गुजरात, बिहार-नेपाल बॉर्डर भी खतरे में हैं। सिर्फ दक्षिण भारत का कुछ हिस्सा ही खतरे से बचे हुए हैं। वहीं, इस खतरे को लेकर वैज्ञानिक बताते हैं ये नक्शा हमें चेतावनी दे रहा है कि बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। अगर अभी से तैयारी कर लें, तो लाखों जानें और अरबों रुपये बच सकता है। अब हर शहर, हर गांव को भूकंप से सुरक्षित बनाने का समय है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read