HomeUTTAR PRADESHबिहार में भी लागू होगा योगी मॉडल! गृह मंत्रालय संभालते ही सम्राट...

बिहार में भी लागू होगा योगी मॉडल! गृह मंत्रालय संभालते ही सम्राट चौधरी ने भरी हुंकार


Samrat Choudhary Take Charge As Home Minister: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों और गुंडों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराधों के खिलाफ कोई ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट के आदेश होंगे तो अपराधियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।


एंटी रोमिया स्क्वायड का होगा गठन 


सम्राट चौधरी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के पास विशेष तौर पर पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। ताकि बहन बेटियों को कोई छेड़े नहीं, इस स्क्वाड का नाम एंटी रोमियो स्क्वायड होगा। अब जेल को पूरी तरीके से निगरानी में रखा जाएगा। जेल में जब तक डॉक्टर के कहने पर ना कहा जाए, बाहर का खाना नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर अगर कोई किसी को गाली देगा, उसपर भी एक्शन लिया जाएगा।


पटना में चला बुलडोजर


सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलेगा, जहां कोर्ट का आदेश होगा। अपराध पर जीरो टॉलरेंस होगा। अभी 400 माफिया चिन्हित किए गए हैं, अगर कोर्ट का ऑर्डर होगा तो उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बता दें कि आज पटना में स्टेशन पर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की गई। सड़क किनारे बनी झोपड़ियों को हटाया गया।


सम्राट चौधरी की पुलिस मुख्यालय में बैठक


इससे पहले गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने करीब दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक के साथ भी उन्होंने मीटिंग की। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों की बैठक में उनको विभिन्न अपराधों से जुड़े मामलों का प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read