spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला...11 नहीं 13 होंगे जिले होंगे राजधानी के...

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला…11 नहीं 13 होंगे जिले होंगे राजधानी के नक्शे में एड, कैबिनेट से दी मंजूरी

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली का नक्शा जल्द ही बदलने वाला है। ये फैसला प्रशासनिक व्यवस्था को आसान, तेज और जनता के अनुकूल बनाने के लिए लिया गया है। सरकार राजधानी को लेकर एक बड़ा पुनर्गठन करने जा रही है। इस बदलाव के तहत दिल्ली में मौजूदा 11 राजस्व जिलों को बढ़ाकर 13 कर दिया जाएगा। इस बदलाव के साथ ही सब-डिवीजन (SDM ऑफिस) की संख्या भी 33 से बढ़ाकर 39 की कर दी जाएगी। माना ये जा रहा है कि इस नई संरचना से जनता को तेज सेवा मिलेगी और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काफी कम हो जाएंगे।


कैबिनेट से मिली मंजूरी


जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैबिनेट से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब ये प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। एलजी की अनुमति मिलते ही दिल्ली में नई जिलावार व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। सरकार की योजना है कि हर एक जिले में एक मिनी सचिवालय बनाया जाए, जहां कानून-व्यवस्था को छोड़कर बाकी सभी विभागों से जुड़े काम एक ही परिसर में पूरे हों।  इससे आम जानता को कई दफ्तरों में भटकना नहीं पड़ेगा।


कैसा होगा राजधानी का नक्शा?


राजधानी में नगर निगम के 11 जोन को आधार बनाकर जिलों की नई सीमाएं प्रस्तावित की गई हैं। बदलाव के अनुसार सदर जोन का नाम बदलकर पुरानी दिल्ली जिला रखा जाएगा। यमुना पार इलाके में पूर्वी और उत्तर–पूर्वी जिलों को समाप्त कर दो नए जिले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण बनाए जाएंगे। मौजूदा उत्तरी जिला दो हिस्सों सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में बट जाएगा। दक्षिण-पश्चिम जिले का बड़ा हिस्सा नए नजफगढ़ जिला में शामिल होगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular