HomeUTTAR PRADESHअमेठी में तीन परिवारों पर तेज रफ्तार कहर, 3 युवकों की दर्दनाक...

अमेठी में तीन परिवारों पर तेज रफ्तार कहर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत


Amethi Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर तीन परिवारों पर कहर बनकर टूटी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के थौरा गाँव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डीसीएम और बुलेट में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी पुत्र स्वर्गीय राम समुझ कोरी के घर से बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी। इसी बारात में शामिल होने महाराजपुर निवासी उत्कर्ष सिंह (32), बजरंग सिंह (25) और अंशु सिंह (29) हारीपुर गांव गए हुए थे। देर रात तीनों युवक बुलेट से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे थौरा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। अमेठी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


गांव में मचा कोहराम


दुर्घटना की सूचना जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। घरों में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। तीन युवा दोस्तों की एक साथ हुई मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती करने की मांग भी की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read