HomeUTTAR PRADESHकाकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी योगी सरकार

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) की 100 वर्षगांठ पर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्तमान व भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए स्कूली बच्चों, किशोर-युवाओं की सहभागिता से कार्यक्रम भी होंगे। इनमें सामान्य ज्ञान, चित्रकला-पेंटिंग, सुलेख-निबंध, भाषण व वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को जनपद व राज्य स्तर पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

9 अगस्त से प्रारंभ होंगे कार्यक्रम

काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ 9 अगस्त से प्रारंभ होगा। शताब्दी महोत्सव संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्ष पर्यंत मनाया जाएगा। व्यापक स्तर पर इस आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी-प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सरकारी व निजी संस्थानों के शिक्षकों, विद्यार्थियों की भी सहभागिता व सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जनपद व राज्य स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रभातफेरी व काकोरी ट्रेन एक्शन की घटनाओं से कराया जाएगा अवगत

शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिया था कि काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) शताब्दी महोत्सव के तहत शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाए। इसकी दूरी आधा किमी. से लेकर एक किमी. ही रहे, लेकिन बच्चे इसके जरिए आजादी के नायकों के चित्र, देशभक्ति के नारे लिखी पट्टियां लेकर चलें। उनके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हो। साथ ही विद्यालयों की प्रार्थना सभा में भी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा बच्चों को इन नायकों के वृतांत से अवगत कराया जाए।

स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, घटनाओं व स्थलों पर ही आधारित होंगी प्रतियोगिताएं

सीएम योगी ने निर्देश दिया था कि कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को भारत के गौरवशाली अतीत से भी अवगत कराया जाए। इसके लिए अनेक प्रतियोगिताएं भी कराई जाएं। संस्कृति विभाग काकोरी ट्रेन एक्शन, मैनपुरी षडयंत्र केस, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों व आजादी के नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगी। किशोर व युवा वर्ग के लिए इसी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता होगी। उत्कृष्ट व पुरस्कार प्राप्त कृतियों को विभिन्न स्मारकों, सभागारों, जिलाधिकारी व अन्य सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा।

जनपद व राज्य स्तर पर होंगी प्रति​योगिताएं

यह प्रतियोगिताएं जनपद व राज्य स्तर पर होंगी। जनपद स्तर पर विजेताओं के चयन के लिए डीएम के द्वारा चयन समिति का गठन किया जाएगा। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

स्थान जनपद स्तर राज्य स्तर

प्रथम 10, 000 51000

द्वितीय 7500 21000

तृतीय 5000 11000

सांत्वना (सात) 1000 प्रति पुरस्कार 5000 रुपये प्रति पुरस्कार

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read