spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली ब्लास्ट केस में हुए 6 आरोपी गिरफ्तार, NIA ने 4 और...

दिल्ली ब्लास्ट केस में हुए 6 आरोपी गिरफ्तार, NIA ने 4 और लोगों को अरेस्ट किया

fok-media-samman-samaroh


Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है। चारों को को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने सभी को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया। चारों आरोपियों को एनआईए ने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज, पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर पर हिरासत में ले लिया।


आरोपियों की हुई पहचान


गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग के डॉ. आदिल अहमद राथर, लखनऊ के डॉ. शाहीन सईद और शोपियां के मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है। इन सभी ने उस आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें कई बेगुनाह लोग मारे गए थे और कई अन्य लोग घायल हुए थे।


पहले भी गिरफ्तार हो चुके आरोपी


इस मामले में सबसे पहले आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कश्मीर के जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश को भी गिरफ्तार हुआ। इन दोनों ने आत्मघाती हमला करने वाले उमर उन नबी की मदद की थी। अब पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इस आतंकी हमले को अंजाम देने में उमर की मदद की थी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular