HomeUTTAR PRADESHविधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार, पेश किया सरकार बनाने का...

विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार, पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह


Bihar Govt Formation: बिहार में अब राजनीतिक उथल-पुथल थम चुका है। नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है, और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कल (20 नवंबर 2025) सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


दोपहर में पटना में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बीजेपी के सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में जेडीयू, बीजेपी, और अन्य सहयोगी दलों के सभी विधायक मौजूद थे।बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले और मौजूदा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। साथ ही, एनडीए की ओर से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें कल शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।


सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम


बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। माना जा रहा है कि दोनों ही डिप्टी सीएम के पद पर बने रहेंगे। बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “ये जोड़ी फिट भी और हिट भी है।


कल गांधी मैदान में होगा समारोह


कल गांधी मैदान में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, और शाम तक मंत्रियों की सूची जारी हो सकती है।


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read