HomeUTTAR PRADESHबिहार में सीएम पद के लिए इन नेताओं ने जताई सहमति, बीजेपी...

बिहार में सीएम पद के लिए इन नेताओं ने जताई सहमति, बीजेपी या जेडीयू किस पार्टी का होगा राज?


Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद स्पीकर पद के लिए बीजेपी और जेडीयू दोनों अपना दावा कर रही है। जानकारी के अनुसार, बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। जेडीयू चाहती है कि अगर बीजेपी स्पीकर पद ले तो फिर एक ही डिप्टी सीएम बनाए। जेडीयू नहीं चाहती कि बिहार में दो डिप्टी सीएम हों।


वहीं, राज्य में शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होगा, जिसका आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। इस बीच 18 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।


विधायक दल की बैठक


बिहार में बुधवार 19 नवंबर का दिन अहम होने वाला है। कल बीजेपी के विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बैठक लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पटना में बीजेपी के दफ्तर में सुबह 10 बजे बैठक की होने वाली है।


इसके साथ ही बुधवार को एनडीए के विधायक दल की बैठक भी हो सकती है। इस बैठक में एनडीए के विधायक दल का नेता चुनाव जाएगा। जिस नेता का चुनाव होगा वो राज्यपाल के पास विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। एनडीए में जेडीयू और बीजेपी के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है।


दोनों पार्टियों के बीच बनी सहमति


जानकारी के अनुसार, सीएम पद के लिए बीजेपी और जेडीयू में सहमति बन चुकी है। नीतीश कुमार का नाम फाइनल माना जा रहा है, लेकिन सरकार में अन्य मंत्रालयों को लेकर चर्चा जारी है। सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पहले ही अपनी ने अपनी सहमति जताई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read