HomeUTTAR PRADESHअमेरिका ने दे दी मंजूरी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी अनमोल बिश्नोई...

अमेरिका ने दे दी मंजूरी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी अनमोल बिश्नोई को लाया जाएगा भारत


Anmol Bishnoi Extradition: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी अनमोल बिश्नोई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका ने अनमोल बिश्नोई को बाहर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एनसीपी नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर इस बात की पुष्टि की है। जिसके बाद से भारत प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस व अन्य एजेंसियां और विदेशी अधिकारी इस कदम को लेकर सक्रिय हो चुकी हैं।


अनमोल बिश्नोई के आरोप


बता दें, अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, जो कुख्यात गैंगस्टर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का दावा है कि अनमोल सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य साज़िशकर्ता था। पुलिस के मुताबिक, उसने अन्य आरोपी आतंकवादियों को आर्थिक मदद और हथियार उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) जारी किया है, क्योंकि वह भागा हुआ आरोपी माना जाता है।


प्रत्यर्पण की प्रक्रिया


मुंबई क्राइम ब्रांच ने आधिकारिक तौर पर प्रत्यर्पण की शुरु कर दी है और केंद्र सरकार को मामला भेजा गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने अनमोल की मौजूदगी की पुष्टि की है। जिसके बाद भारत की ओर से भेजे गए दस्तावेजों पर काम चल रहा है। अमेरिकी सरकार ने भारत से उसकी खर्च, आपराधिक मामलों और वित्तीय स्रोतों के सबूत मांगे हैं, जिससे प्रत्यर्पण की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ सके। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि पहले से मौजूद है, जो ऐसे मामलों में सहयोग की अनुमति देती है।


मालूम हो कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामला मीडिया में लगातार सुर्खियों में रहा है, क्योंकि यह न केवल राजनीतिक हत्या है, बल्कि अपराध संगठन और राजनीति के बीच के गहरे कनेक्शन को भी दर्शाता है। अब अगर अनमोल बिश्नोई भारत लाया जाता है और दोष सिद्ध हो जाता है, तो यह महाराष्ट्र पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की बड़ी जीत मानी जाएगी। इसके अलावा, यह प्रत्यर्पण अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को भी रेखांकित करता है, विशेष रूप से संगठित अपराध के मामलों में, जहाँ अपराधी देश-सीमा पार कर भाग सकते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read